सोनम कपूर जीवन परिचय
दोस्तो हम आज आपको भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का जीवन परिचय बताने जा रहे है जो कि इन्होने अपने कठिन परिश्रम करने के बाद बहुत ही जल्दी बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में सफलता पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।
![]() |
sonam kapoor biography in hindi |
सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को भारत में
महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ। इनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि एक हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता
और अपने समय के सुपर स्टार हैं और इनकी माता सुनीता एक मॉडल और डिज़ाइनर है। इनकी
एक बहन और एक भाई भी हैं भी हैं बहन का नाम रिया है और भाई का नाम हर्षवर्धन है।
सोनम की शिक्षा व
करियर
सोनम कपूर ने अपनी प्रांरम्भिक पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल से प्राप्त की और इसके
बाद इन्होने अपनी आगे की पढाई करने के लिए यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अध्ययन
किया और यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया,
सिंगापुर से थियेटर और कला की पढ़ाई की। साथ ही कपूर
ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक
की उपाधि प्राप्त की। वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में भी
निर्पुण हैं।
यह बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल हस्तियों में से एक के रूप में भी
जानी जाती है।
फिल्म
की दुनिया मे कदम
सन् 2005 में वह संजय लीला भंसाली की फिल्म
‘ब्लैक’ में सहायक निर्देशक
के रूप मे रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन जी की फिल्म थी उस मूवी में
सहायक की भूमिका में सोनम कपूर भी थी।
सन् 2007 में उन्होंने अपने अभिनय करियर की
शुरुआत रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी लेकिन इनकी
यह फिल्म फलॉप रही है। और ज्यादा सफलता नही मिली।
इसके बाद सोनम की I
Hate Luv Storys और Aisha
फिल्म 2010 में
आयी पर कोई खास कमाल न दिखा सकी। इसके
बाद थैंक यू, 2011 में आयी और 2012 की प्लेयर भी कोई खास कमाल न दिखा
पायी और इसी प्रकार से इनका जीवन संघर्ष से भरा रहा है।
साथ इन सब फिल्म के बाद
इनकी आई फिल्म 2013 में Raanjhanaa फिल्म ने सोनम कपूर के अभिनय
और उनकी एक्टिंग को लोगो को सराहने के लिए बाध्य कर दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस
पर सुपरहिट साबित हुई और यही से इनके करियर की शुरूआत हुई।
सोनम कपूर को रांझणा
के लिए सोनम कपूर को Screen Awards ,Filmfare
Awards और Zee Cine
Awards की तरफ से Best
Actress का पुरुस्कार भी मिला।
2016 में
नीरजा भनोट की जीवन पर आधारित फिल्म ‘नीरजा’ की और इस फिल्म के बाद इन्होने
एक के बाद एक फिल्म मे अपना अभिनव किया।
इस फिल्म को करने के बाद जैसे भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो, वीरे दी वेडिंग, संजू, पैडमैन आदि फिल्म मे अपना अभिनव किया। उन्हें
फिल्म ‘नीरजा’ के लिए बेस्ट
एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला। यह फिल्म
भी बॉलीवुड की महिला नायक फिल्मो में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मो में से एक
है।
फिल्मो के अलावा, उन्होंने दो संगीत विडियो “धीरे-धीरे” और “वीकेंड के लिए भजन” में भी काम किया है।
![]() |
sonam kapoor biography in hindi |
सोनम कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- सोनम कपूर का पहला प्रेमी एक डच लड़का था।
- सोनम कथक, शास्त्रीय संगीत, और लैटिन नृत्य में काफी प्रशिक्षित हैं।
- उन्हें बॉलीवुड में एक फ़ैशनिस्ट और स्टाइल आइकन के रूप में माना जाता है।
- बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह सोनम कपूर के चचेरे भाई हैं।
- किशोरावस्था के दौरान सोनम मधुमेह बीमारी से ग्रस्त थीं, जिसके लिए उन्हें रोज इंसुलिन इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे।
इन्हें भी पढे
पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें नही तो...
0 Comments